औरंगाबाद: हत्या के प्रयास मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, सैलवा गांव से दबोचा गया आरोपी

Author Vinay singh|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मदनपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सैलवा गांव निवासी मनेसी सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा गया. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Aurangabad News : मदनपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के सैलवा गांव निवासी मनेसी सिंह, पिता पंकज सिंह के रूप में हुई है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मदनपुर थाना कांड संख्या 265/26 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है. इस मामले में आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने गांव सैलवा में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया, अन्य आरोपितों की तलाश जारी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई. पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन