औरंगाबाद: हम (से) का 11वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

Author Sujit kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

केक काटकर स्थापना दिवस मनाते जिला अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) ने औरंगाबाद में अपना 11वां स्थापना दिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Aurangabad News : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) का 11वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर जिला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाईं.

विज्ञापन

संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) समाज के सभी वर्गों के विकास और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया.

प्रखंडों में भी हुए आयोजन

जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी प्रखंड अध्यक्षों के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई. अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन