परिसीमन सुधार महारैली में रालोमो कार्यकर्ता हुए रवाना

Updated:
विज्ञापन
परिसीमन सुधार महारैली में रालोमो कार्यकर्ता हुए रवाना

गया जी के गांधी मैदान में होगी महारैली

विज्ञापन

हसपुरा.

प्रखंड की सभी पंचायतों से परिसीमन सुधार महारैली रैली में भागीदारी के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता सहित समर्थक रविवार को गया जी के लिए रवाना हुए. महारैली गया जी के गांधी मैदान में हैं. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत कुमार वर्मा ने कहा कि प्रखंड की सभी पंचायतों से परिसीमन सुधार महारैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं. उन्होंने कहा कि पंचायत अध्यक्ष अपने पंचायत के कार्यकर्ताओं को गया जी गांधी मैदान में भागीदारी सुनिश्चित की है. टाल पंचायत के सिहाड़ी से कार्यकर्ताओं को दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रामजीत राम, ललन चौधरी, अमझर शरीफ से राजू कुमार वर्मा, पुरहारा से विनोद कुमार सिन्हा, हसपुरा से विजेंद्र सिंह सहित सभी पंचायत के सक्रिय कार्यकर्ता टीम बनाकर गया जी के गांधी मैदान में पहुंचने के लिए रवाना हुए. प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत कुमार वर्मा ने कहा कि परिसीमन सुधार महारैली के मुख्य अतिथि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा होंगे. इसके अलावे प्रदेश के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन