पीएम श्री मध्य विद्यालय कुटुंबा में निकली तिरंगा रैली, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों एवं शिक्षक
पीएम श्री मध्य विद्यालय कुटुंबा में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 300 से अधिक छात्रों ने तिरंगा रैली निकालकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक किया. रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से भी देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया गया.
‘Aurangabad News: हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के तहत पीएम श्री मध्य विद्यालय कुटुंबा में मंगलवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने पोषक क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली निकालकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक किया.
तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थी, लगाए देशभक्ति के नारे
रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’, ‘तिरंगा झंडा अमर रहे’ और ‘स्वतंत्रता दिवस अमर रहे’ जैसे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. बच्चों ने ग्रामीणों से अपने घरों पर तिरंगा ध्वज फहराने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की. रैली में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया.
तिरंगा थीम पर हुई रंगोली प्रतियोगिता
विद्यालय परिसर में इस अवसर पर तिरंगा थीम आधारित रंगोली प्रतियोगिता भी करायी गयी. छात्राओं ने केसरिया, श्वेत और हरे रंगों का उपयोग कर राष्ट्रीय ध्वज को समर्पित आकर्षक रंगोलियां बनायीं. अंशु, काजल, ज्योति, प्रिया, खुशबू, खुशी, रानी, निधि एवं चंदा सहित कई छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी शिक्षकों ने सराहना की.
बच्चों में राष्ट्रीयता की भावना मजबूत करने पर जोर
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और जागरूकता का संदेश है. ऐसे आयोजनों से बच्चों और अभिभावकों में राष्ट्रीयता की भावना मजबूत होती है तथा वे स्वतंत्रता संग्राम के महत्व और शहीदों के बलिदान को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं.
उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों और देशभक्ति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है.
शिक्षकों और छात्राओं ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिका पूनम उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह, मो. यूसुफ आलम, कमाल फातमा, सतीश कुमार सिंह, संगीता कुमारी, शिक्षा सेवक गोपाल चौधरी तथा बाल संसद एवं मीना मंच की छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











