‘हर घर तिरंगा’ अभियान से देशभक्ति के रंग में रंगा औरंगाबाद, स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहभागिता निभाते बच्चे

Aurangabad News : औरंगाबाद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली और वंदे मातरम गायन से देशभक्ति का माहौल. जानें कैसे जिले भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

Aurangabad News : आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रभक्ति के जज्बे को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. बिहार सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चल रहे इस अभियान के तहत गांवों से लेकर शहर तक देशभक्ति का माहौल नजर आ रहा है. जिले के सभी प्रखंडों के साथ सरकारी एवं निजी विद्यालयों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

स्कूलों में रंगोली बनाकर दिया देशभक्ति का संदेश

अभियान के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के रंगों से आकर्षक रंगोली सजाकर देशभक्ति का संदेश दिया. इसके बाद बच्चों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के भाव से भर गया. कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

तिरंगा लेकर निकली बच्चों की रैलियां

हाथों में तिरंगा लेकर निकली बच्चों की रैलियों ने लोगों में भी देशप्रेम की भावना को जागृत किया. तिरंगा हाथों में लेकर जब नन्हे कदम आगे बढ़े तो पूरा माहौल ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा. रैलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया.

नई पीढ़ी को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश

इन कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया जा रहा है. जिला एवं प्रखंड स्तर पर भी अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है. प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा.

तिरंगा यात्राओं में आम लोगों की होगी सहभागिता

तिरंगा यात्राओं में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों की सहभागिता होगी. इसके माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा. प्रशासन अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने में जुटा है.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..

घरों पर तिरंगा फहराने की अपील

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनें. साथ ही तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर उसे अपलोड करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है. प्रशासन ने आजादी के वीर सपूतों की कुर्बानी और तिरंगे की शान को याद करते हुए लोगों से अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है.

राष्ट्र के प्रति सम्मान और अपनेपन की भावना से मनाएं अभियान

प्रशासन ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को महज एक कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और अपनेपन की भावना के रूप में मनाया जाना चाहिए. हर घर पर लहराता तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक बने, यही इस अभियान का उद्देश्य है.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..


विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन