मदनपुर मेला परिसर में पौधा प्रदर्शनी, किसानों ने फलदार और इमारती पौधों की जमकर की खरीदारी
पौधा प्रदर्शनी मे शामिल फाउंडेशन के सदस्य
Aurangabad News : मदनपुर मेला परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने पौधा प्रदर्शनी लगाई. किसानों ने फलदार और इमारती पौधों की जमकर खरीदारी की और इस पहल की सराहना की.
Aurangabad News : मदनपुर मेला परिसर में सोमवार को एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से पौधा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी का उद्घाटन फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह परमार ने पौधा वितरण कर किया. प्रदर्शनी में पौधों की खरीदारी के लिए किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला. कई किसानों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना भी की.
ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने खरीदे पौधे
मदनपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से लगायी गयी पौधा प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस दौरान किसानों ने फलदार एवं इमारती पौधों की बड़े स्तर पर खरीदारी की. प्रदर्शनी में महिला किसानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी पसंद के पौधे खरीदे.
Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..
पौधारोपण को बढ़ावा देने पर जोर
फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण को बढ़ावा देना और किसानों को उपयोगी पौधों की उपलब्धता कराना बताया गया. प्रदर्शनी के दौरान किसानों को विभिन्न प्रकार के फलदार एवं इमारती पौधों के बारे में जानकारी भी दी गयी. किसानों ने पौधों की खरीदारी के साथ फाउंडेशन की पहल की सराहना की.
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री नवीन पाठक, फाउंडेशन समिति के उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, सचिव मिथिलेश कुमार, सीटीएल कोऑर्डिनेटर मंजेश कुमार, डब्ल्यूईसी कोऑर्डिनेटर रोहित कुमार एवं प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओम शांति केंद्र के अर्जुन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










