रेडिएटर के गर्म पानी से चार बाराती झुलसे
Published by :SUJIT KUMAR
Published at :27 Apr 2025 3:50 PM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : बस के रेडिएटर का पानी उबलकर सवारियों पर पड़ा
विज्ञापन
औरंगाबाद न्यूज : बस के रेडिएटर का पानी उबलकर सवारियों पर पड़ा
अस्पताल में सभी का इलाज, यात्रियों ने कहा-चालक की लापरवाहीप्रतिनिध, मदनपुर.
शादी समारोह से लौट रहे पांच बाराती रेडीवाटर के गर्म पानी की चपेट में आने से झुलस गये. इस घटना में झुलसकर घायल हुए मदनपुर थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी चिंता देवी, देवराज सिंह, कासमा थाना क्षेत्र के पांडेय कर्मा निवासी रंजीत कुमार सिंह, पलामू जिले के हरिहरगंज निवासी रानी कुमारी आदि का इलाज मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घटना रविवार की सुबह की है. जानकारी के अनुसार, झिकटिया गांव से लगभग 70 बाराती बस पर सवार होकर टाटा गये हुए थे. शादी समारोह संपन्न होने के बाद सभी उसी बस से वापस लौट रहे थे. बहुत से बाराती केबिन में भी बैठे हुए थे. हजारीबाग के समीप अचानक बस का रेडीवाटर गर्म होने लगा. केबिन में बैठे बारातियों को गर्मी महसूस होने लगी. इसके बाद भी उक्त लोगों ने ध्यान नहीं दिया, बल्कि रेडीवाटर पर पानी का झोंका मार दिया गया. बाहरी पानी के संपर्क में आते ही रेडीवाटर का पानी खौलते हुए बारातियों पर पड़ गया. इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी. बस को रोककर झुलसे बारातियों को मामूली तौर पर उपचार किया गया. इसके बाद सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया गया. ड्यूटी पर रहे चिकित्सक डॉ कुमार जय ने सभी लोगों का इलाज किया. हालांकि, झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बारातियों की मानें, तो चालक की लापरवाही से यह घटना हुई. बहुत से बाराती चपेट में आ जाते.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










