औरंगाबाद के अटल बिगहा में शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, उमगा सरोवर से लाया गया पवित्र जल

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा

Aurangabad News: औरंगाबाद के अटल बिगहा गांव में श्री श्री शतचंडी महायज्ञ और मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. श्रद्धालुओं ने उमगा सरोवर से पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल तक यात्रा की.

विज्ञापन

औरंगाबाद से विनय सिंह किंकर की रिपोर्ट
Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत बनिया पंचायत के अटल बिगहा गांव में श्री श्री शतचंडी महायज्ञ सह मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया. कलश शोभायात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर उमगा स्थित पवित्र सरोवर तक पहुंची.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भरा गया जल

सरोवर तट पर वैदिक विधि-विधान के साथ आचार्य अक्षय पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के कलश में जल भरवाया. इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल की ओर लौटे. यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा. यह महायज्ञ वृंदावन के प्रसिद्ध यज्ञाचार्य संत किशोरी दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है.

ये लोग बने हैं यज्ञ के मुख्य यजमान

यज्ञ में अशोक सिंह, विजय साहू, जितेंद्र शर्मा, आशीष यादव और संजीत पासवान सपत्नीक यजमान के रूप में भाग ले रहे हैं. यज्ञ का शुभारंभ 21 जून से हुआ है, जो 27 जून तक चलेगा. आयोजन के अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

संध्या में होगा संगीतमय प्रवचन

यज्ञ समिति के अध्यक्ष डॉ. राम श्रृंगार राम ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन संध्या में प्रज्ञा भारती द्वारा संगीतमय प्रवचन प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होगा. शोभायात्रा में पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार, जसपाल यादव, अवधेश यादव, डॉ. राम नंदन रविदास सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए.

Also Read: जज्बे को सलाम! 6 बार हुए फेल, 7वीं बार में अमीन से सीधे BDO बने औरंगाबाद के विकास कुमार

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन