शोकसभा कर पूर्व सांसद ने दी श्रद्धांजलि
Published by :SUJIT KUMAR
Published at :13 Jul 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन

सतुवाही के युवक की लुधियाना में करेंट से हुई थी मौत
विज्ञापन
सतुवाही के युवक की लुधियाना में करेंट से हुई थी मौत
प्रतिनिधि, औरंगाबाद नगर.
रविवार को नवीनगर प्रखंड के सतुवाही गांव में एक शोकसभा की गयी, जिसमें गांव के युवक की मौत पर लोगों ने दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की. शोकसभा में पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह, समाजसेवी अनिल सिंह, शंकर सिंह, शंभू सिंह, पंचायत समिति सदस्य जेपी सिंह, लड्डू सिंह, टेंपी सिंह, संजय सिंह, विजय सिंह आदि शामिल रहे. ज्ञात हो कि चार दिन पूर्व सतुवाही गांव के विजेंद्र सिंह के पुत्र अटल सिंह की मौत पंजाब के लुधियाना में करेंट की चपेट में आने से हो गयी थी. अटल होनहार व्यक्ति था. इस घटना के बाद से गांव वाले बेहद दुखी हैं. घटना की सूचना पर पूर्व सांसद सतुवाही गांव पहुंचे और शोक जताया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




