पुलिस सप्ताह पर आर्यन क्लब में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, नवीनगर की टीम विजयी

Updated:
विज्ञापन
पुलिस सप्ताह पर आर्यन क्लब में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, नवीनगर की टीम विजयी

AURANGABAD NEWS.प्रखंड के गायत्री मंदिर के समीप आर्यन क्लब खेल परिसर में बिहार पुलिस औरंगाबाद के तत्वावधान में पुलिस सप्ताह के तहत वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नवीनगर.

प्रखंड के गायत्री मंदिर के समीप आर्यन क्लब खेल परिसर में बिहार पुलिस औरंगाबाद के तत्वावधान में पुलिस सप्ताह के तहत वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय, टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, बड़ेम थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी, एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह, समाजसेवी प्रदीप सिंह और पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता में नवीनगर और माली टीम के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें नवीनगर की टीम ने जीत दर्ज की. नरारी की टीम ने बारुण को हराया. एसटीएफ की टीम ने बड़ेम को पराजित किया, जबकि एनटीपीसी की टीम ने टंडवा को शिकस्त दी. रेफरी की भूमिका इंदल सिंह ने निभायी. स्कोरिंग मनोज कुमार और कमेंट्री की जिम्मेदारी सुधांशु कुमार ने संभाली. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस सप्ताह के तहत नवीनगर पुलिस और एएनएस कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया. मौके पर एसआइ संजय कुमार, अशफाक खान, उत्तम कुमार, रघुनंदन, अभिषेक, पीटीसी रूप कमल सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि इंदल सिंह, विकास कुमार, छोटू सिंह चौहान, मनोज कुमार उर्फ दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन