बड़की छेछानी में खलिहान में लगी आग, 1500 गेहूं का बोझा जलकर राख

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Apr 2024 9:56 PM

विज्ञापन

पीड़ित किसान ने मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन

मदनपुर. मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के नीमा आंजन पंचायत के बड़की छेछानी गांव में गुरुवार की देर शाम खलिहान में रखें देवनंदन यादव के 1500 गेहूं के बोझे में आग लग गया. पीड़ित किसान को इस आगलगी में लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थानाध्यक्ष को दी. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए पहुंची. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुका था. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरा गेहूं का बोझा जलकर राख हो चुका था. पीड़ित किसान ने मुआवजे की मांग की है. मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन