ePaper

यूरिया नहीं मिलने से किसानों को हो रही परेशानी

Updated at : 16 Sep 2025 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
यूरिया नहीं मिलने से किसानों को हो रही परेशानी

?????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

रफीगंज में अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है

विज्ञापन

रफीगंज. रफीगंज में अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. यूरिया खाद नहीं मिलने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसान हताश व परेशान है. खाद को लेकर किसान भटक रहे हैं. क्षेत्र में यूरिया की कालाबाजारी शुरू हो गयी है. यूरिया की किल्लत के चलते निजी दुकानदार मनमानी दर से चुपके से खाद की बिक्री कर रहे हैं और संबंधित विभाग मूक दर्शक बनकर बैठी हुई है. क्षेत्र में यूरिया को लेकर जबरदस्त मारामारी मची हुई है. किसानों ने बताया कि प्रतिदिन यूरिया के लिए किसान रफीगंज में आकर वापस लौट जाते हैं. प्रतिदिन पांच से 10 किलोमीटर की दूरी तय कर सारे काम-धाम छोड़ कर भूखे-प्यासे दिन भर खाद के लिए रफीगंज में इंतजार करते है और निराश होकर शाम को अपने घर लौट जाते है. मंगलवार को रफीगंज के इफको गोदाम में किसानों की भारी भीड़ उमड़ी. खाद के लिए अहले सुबह से ही किसान गोदाम में के बाहर लाइन लगा कर खड़े रहे. किसानों का कहना है कि उन्हें खाद की जितनी जरूरत है नहीं मिल रही है. पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि इस्तियाक फरहान ने बताया कि खाद की किल्लत की शिकायत व्यापक पैमाने पर मिल रही है. 10 दिन पहले भी किसानों के शिकायत पर इफको गोदाम में जाकर जानकारी ली गयी थी. गोदाम मैनेजर अभिषेक पाठक का कहना था कि जो भी खाद आता है किसानों को दे दिया जाता है. खाद कम आ रहा है जिससे यह परेशानी बढ़ी हुई है. कारण जो भी हो प्रशासन के अधिकारी इस पर चुप्पी साधे बैठे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन