ePaper

ठनके से किसान व भैंस की मौत

Updated at : 14 Sep 2025 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
ठनके से किसान व भैंस की मौत

??????????????

भूसौली तेंदुआ में बारिश के दौरान हुआ वज्रपात

विज्ञापन

भूसौली तेंदुआ में बारिश के दौरान हुआ वज्रपात प्रतिनिधि, औरंगाबाद/नवीनगर. नवीनगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाउर के भूसौली तेंदुआ गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध किसान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी अवध यादव के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि अवध यादव अपने गांव से बधार की तरफ जानवरों को चराने गये थे. जानवर चराने के दौरान ही अचानक तेज बारिश होने लगी. बारिश के दौरान अचानक बिजली कड़की और वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से घटनास्थल पर ही अवध यादव की मौत हो गयी. अवध यादव के साथ उनकी एक भैंस की भी जान चली गयी. इस घटना के बाद आसपास जानवर चरा रहे अन्य लोगों की नजर मूर्छित अवस्था में पड़े अवध यादव पर पड़ी, तो शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. सूचना पर बदहवास परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार उठे. परिजनों की चीत्कार से आसपास का इलाका गमगीन हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नवीनगर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर नवीनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराय और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया. इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, तो गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है. परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूटा इधर, इस घटना की सूचना पर नवीनगर राजद प्रखंड अध्यक्ष जगन यादव पहुंचे और मृतक के प्रति गहरा शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने बताया कि घटना बहुत दुखद है. भैंस चराने के दौरान अवध यादव और भैंस की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अवध यादव खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी मौत के बाद परिवार वालों पर आर्थिक स्थिति का संकट उत्पन्न हो गया. नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि भूसौली तेंदुआ गांव में भैंस चराने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से वृद्ध किसान और भैंस की मौत हुई है. घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मामले की जांच करने गयी थी. फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन