डॉ आरएस गुप्ता बने आइएमए के अध्यक्ष, डॉ राजीव को सचिव की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
डॉ आरएस गुप्ता बने आइएमए के अध्यक्ष, डॉ राजीव को सचिव की जिम्मेदारी

स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न दिवसों पर नि:शुल्क शिविर का आयोजन करेंगे डॉक्टर, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा, सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चुनाव

विज्ञापन

स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न दिवसों पर नि:शुल्क शिविर का आयोजन करेंगे डॉक्टर संगठन मजबूती पर हुई चर्चा, सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चुनाव प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद के डॉक्टर्स सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. यानी कि सामाजिक गतिविधियों में अपनी प्रमुख भूमिका निभायेंगे. बड़ी बात यह है कि स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न दिवसों पर आइएमए से जुड़े डॉक्टर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगायेंगे. इसमें जांच की सुविधा भी पूरी तरह नि:शुल्क होगी. यह निर्णय औरंगाबाद आइएमए की बैठक और संगठन चुनाव के उपरांत लिया गया. शहर के आइएमए हॉल में औरंगाबाद आइएमए के चुनाव से संबंधित बैठक हुई. इसमें संगठन से जुड़े तमाम डॉक्टर्स शामिल हुए. घंटों चर्चा के बाद चुनावी प्रक्रिया को सर्वसम्मति से संपन्न किया गया. आइएमए के सदस्य व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अभय कुमार ने बताया कि औरंगाबाद आइएमए का अध्यक्ष डॉ आरएस गुप्ता को बनाया गया. सचिव की जिम्मेदारी डॉ राजीव कुमार को दी गयी, जबकि विनय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया. चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आगे की रणनीतियों पर चर्चा हुई. सर्वसम्मति से तय किया गया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस, विश्व कैंसर दिवस, विश्व किडनी दिवस, विश्व लीवर दिवस, विश्व हाइपरटेंशन दिवस, डॉक्टर्स दिवस आदि स्वास्थ्य से संबंधित दिवसों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा. इसमें जांच की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क होगी. यही नहीं विभिन्न बीमारियों के प्रति लोगों को सचेत रहने के लिए डॉक्टर जागरूकता अभियान चलायेंगे. अन्य सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. मौके पर डॉ बीके सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ शोभा रानी, डॉ अभय कुमार, डॉ रविरंजन कुमार, डॉ एसपी सिंह, डॉ आसित रंजन सिंह, डॉ बीके अटल, डॉ ओमप्रकाश, डॉ आशुतोष कुमार, डॉ विनय कुमार, डॉ विकास कुमार, डॉ पीयूष रंजन, डॉ रितविक, डॉ अविनाश, डॉ वकील अहमद, डॉ नीलम चौधरी, डॉ रविंद्र कुमार, डॉ कृष्णनंदन, डॉ आसित रंजन, डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन