डोर टू डोर किया जा रहा सर्वे, 66 हजार 308 लोगों की हुई स्क्रीनिंग
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 May 2020 1:33 AM
कोरोना वायरस के संक्रमण के विस्तार को देखते हुये स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान के तर्ज पर डोर टू डोर सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है. 79 कर्मियों ने डोर टू डोर घूम- घूम कर स्क्रीनिंग की
दाउदनगर : कोरोना वायरस के संक्रमण के विस्तार को देखते हुये स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान के तर्ज पर डोर टू डोर सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है. 79 कर्मियों ने डोर टू डोर घूम- घूम कर स्क्रीनिंग की. स्क्रीनिंग के दौरान हर घर में रहने वाले लोगों का डेटाबेस बनाया जा रहा है.किसी भी प्रकार की बीमारी के बारे में पूछताछ कर इंट्री की जा रही है.कोरोना से संबंधित आने वाले लक्षण के बारे में भी सवाल पूछे जा रहे हैं.
अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर के उपाधीक्षक डॉ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यदि स्क्रीनिंग के दौरान कोई संदिग्ध लक्षण पाया जाता है तो उसे चिह्नित करते हुए वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट दी जायेगी, जिसके बाद वैसे संदिग्धों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिये भेजा जायेगा. 34 हजार घरों की हो रही स्क्रीनिंगदाउदनगर प्रखंड में पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर करीब 34 हजार घरों में स्क्रीनिंग किया जा रहा है.
इसके लिए 79 टीमों को लगाया गया है. 27 सुपरवाइजर टीम के कार्यों का पर्यवेक्षण कर रहे हैं. उपाधीक्षक ने कहा कि स्क्रीनिंग करने वाली टीम को मास्क ,साबुन आदि सुरक्षात्मक किट प्रदान कर दिये गये हैं. वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम को लेकर संदिग्धों की पहचान के लिये यह अभियान चलाया जा रहा है और जांच टीम डोर- टू -डोर पहुंच रही है.
इसके लिए 79 टीमों को लगाया गया है. 27 सुपरवाइजर टीम के कार्यों का पर्यवेक्षण कर रहे हैं. उपाधीक्षक ने कहा कि स्क्रीनिंग करने वाली टीम को मास्क ,साबुन आदि सुरक्षात्मक किट प्रदान कर दिये गये हैं. वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम को लेकर संदिग्धों की पहचान के लिये यह अभियान चलाया जा रहा है और जांच टीम डोर- टू -डोर पहुंच रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










