मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का डीएम ने किया निरीक्षण
Author Sujit kumar
Updated:
विज्ञापन

डीएम अचानक दाउदनगर शहर के पुराना शहर जोड़ा मंदिर के आसपास के इलाके में पहुंच गये
विज्ञापन
दाउदनगर.
डीएम श्रीकांत शास्त्री ने दाउदनगर में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के कार्यों का निरीक्षण किया. सूत्रों से पता चला कि डीएम अचानक दाउदनगर शहर के पुराना शहर जोड़ा मंदिर के आसपास के इलाके में पहुंच गये. इस इलाके में बीएलओ द्वारा कार्य किया जा रहा था. उन्होंने बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर बीडीओ मो जफर इमाम, सीओ शैलेंद्र कुमार यादव उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वितरित किये जा रहे गणना प्रपत्र की जांच की गयी और अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नामांकित होने से वंचित न रहे एवं प्रत्येक परिवार तक गणना प्रपत्र की सुलभता सुनिश्चित की जाये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










