विकास यात्रा के साथ जिला स्थापना दिवस समारोह शुरू, जिले के सर्वांगीण विकास की मांग
Updated at : 22 Jan 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.जनेश्वर विकास केंद्र, जन विकास परिषद और महोत्सव परिवार के तत्वावधान में जिला स्थापना दिवस का आगाज गुरुवार से हुआ. जिला महोत्सव की शुरुआत विकास यात्रा से हुई. यह यात्रा महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल से शुरू होकर राजा नारायण सिंह पार्क तक गयी.
विज्ञापन
यात्रा महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल से शुरू होकर राजा नारायण सिंह पार्क तक गयी
महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी कृतियों को किया याद
औरंगाबाद शहर
.जनेश्वर विकास केंद्र, जन विकास परिषद और महोत्सव परिवार के तत्वावधान में जिला स्थापना दिवस का आगाज गुरुवार से हुआ. जिला महोत्सव की शुरुआत विकास यात्रा से हुई. यह यात्रा महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल से शुरू होकर राजा नारायण सिंह पार्क तक गयी. इसमें आम लोगों के साथ-साथ सभी बुद्धिजीवी वर्ग व स्कूली बच्चों की भागीदारी रही. औरंगाबाद का सर्वांगीण विकास हो, नेताजी सुभाषचंद्र बोस अमर रहे के नारे लगे. शहर के सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उनकी कृतियों को स्मरण किया. रामानंद बीएड कॉलेज के निदेशक शंभूनाथ पांडेय ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विकास यात्रा को रवाना किया. कार्यक्रम का नेतृत्व सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया. उन्हें बताया कि हम लोगों की ओर से जिले के स्थापना वर्ष से ही जिले का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. हम जिले के संपूर्ण विकास की मांग उठाते रहे हैं. आज भी औरंगाबाद कई मूल विकास से वंचित है. मेडिकल कॉलेज , कृषि कॉलेज, रेलवे लाइन परियोजना, कोयल नहर परियोजना, हवाई अड्डा जैसी सुविधाओं से अभी भी जिला वंचित है. जबकि औरंगाबाद जिले से दस साल बाद भभुआ जिले का निर्माण हुआ और विकास के क्षेत्र में औरंगाबाद से वह तेज गति से आगे बढ़ा.औरंगाबाद को कमिश्नरी बनाने की मांग
सभी जिलावासियों ने औरंगाबाद को कमिश्नरी बनाने की मांग राज्य सरकार से की. कला कौशल मंच के अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि औरंगाबाद जिला ऐतिहासिक रहा है. इसके कई उदाहरण हैं. स्वतंत्रता सेनानी बद्रीनारायण सिंह, स्वतंत्रता सेनानी जगतपति सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह, जैसे महान विभूतियों की धरती है. देव सूर्य मंदिर अपने इतिहासों से विश्व स्तर पर औरंगाबाद शहर के स्थापित करता है. जिले का नाम देव धाम पर किया जाए.कलाकारों का लिया गया ऑडिशन
दूसरे सत्र में कलाकारों का ऑडिशन लिया गया. जजमेंट कत्थक वाटिका अकादमी के डायरेक्टर बब्लू कुमार, आदित्य श्रीवास्तव और मास्टर विकास ने किया. सभी सफल प्रतिभागी 24 जनवरी को सिद्धार्थ सभागार लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे. जिले के प्रतिभाशाली लोगों को जिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. मौके पर साहित्य संवाद के अध्यक्ष लालदेव प्रसाद, जनेश्वर विकास केंद्र के अध्यक्ष रामजी सिंह, वरिष्ठ कवि लवकुश प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, सिंहेस सिंह, धनंजय सिंह, रामचंद्र सिंह, अशोक सिंह, रोशन कुमार, विभा कुमारी, दिव्या कुमारी, अंजली कुमारी, प्रियांशु कुमार ,सुधीर कुमार, बलिराम सिंह आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




