तालाब में उतराता मिला नवजात का शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Apr 2024 10:38 PM
उसके नाभी में नाल लगा हुआ था.
औरंगाबाद. मदनपुर प्रखंड में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. प्रखंड क्षेत्र के उमगा तालाब में शनिवार को एक नवजात बच्ची का शव उतराते मिला है. उसके नाभी में नाल लगा हुआ था. इससे माना जा रहा है कि किसी ने जन्म के तुरंत बाद बच्ची को तालाब में फेंक दिया या फिर मृत पैदा होने पर फेंका होगा. शनिवार को आसपास के लोगों ने देखा कि तालाब में एक नवजात बच्ची का शव फेंका हुआ है. इसकी खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए इकट्ठा हो गये. इसकी सूचना मदनपुर थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सीओ अकबर हुसैन, एसआइ एसके चौधरी, एएसआइ संतोष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










