कुटुंबा के चंद्रशेखर साहू व नवीनगर के मंजू पांडेय को मिला टीचर ऑफ मंथ का अवार्ड

Updated:
विज्ञापन
कुटुंबा के चंद्रशेखर साहू व नवीनगर के मंजू पांडेय को मिला टीचर ऑफ मंथ का  अवार्ड

बुधवार को अपर मुख्य सचिव व शिक्षा विभाग के निदेशक के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्गत प्रशस्ति पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार द्वारा प्रदान किया गया

विज्ञापन

अंबा. मिडिल स्कूल कुटुंबा के प्रधानाध्यापक प्रसाद साहू एवं नवीनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बाघा डाबर की शिक्षिका मंजू पांडेय को मई माह का टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया गया. बुधवार को अपर मुख्य सचिव व शिक्षा विभाग के निदेशक के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्गत प्रशस्ति पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार द्वारा प्रदान किया गया. उन्होंने अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ द्वारा प्रत्येक माह में प्रखंड से एक शिक्षक को टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड देने की शुरुआत की गयी है. इसके लिए शिक्षकों को इ शिक्षा कोष पर अप्लाई करना होगा. विद्यालय में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए ई शिक्षाकोष पर शिक्षक की उपस्थिति शत प्रतिशत व विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी 75 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए. श्यामपट्ट कार्य, पाठ योजना बनाकर अध्यापन कार्य, शिक्षण में टीएलएम का प्रयोग, विद्यालय में नवाचार, अभिभावक शिक्षक गोष्ठी, मासिक मूल्यांकन जैसी गतिविधियों का साक्ष्य ई शिक्षकोष पर अपलोड किया जाता है. विभाग द्वारा तय किया गया यह बेहतर पहल है. इससे शिक्षक प्रोत्साहित होंगे तथा विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बढ़ावा मिलेगा. मई माह में औरंगाबाद जिला अंतर्गत दो शिक्षकों को यह अवार्ड प्राप्त हुआ, जो सराहनीय है. सभी शिक्षकों को सम्मान पाने के लिए कार्य करनी चाहिए. विदित है कि श्री साहू को वर्ष 2020 में राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन