किराना दुकान की आड़ में शराब बेच रहा दुकानदार धराया

Updated:
विज्ञापन
किराना दुकान की आड़ में शराब बेच रहा दुकानदार धराया

धंधेबाज कमलेश यादव थाना क्षेत्र के सिमरा का रहने वाला

विज्ञापन

कुटुंबा. सिमरा थाना की पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक दुकानदार को गिरफ्त में लिया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष ललित कुमार ने रविवार को देर शाम मे की है. पकड़ा गया धंधेबाज कमलेश यादव थाना क्षेत्र के सिमरा का रहने वाला है. वह स्थानीय बाजार के किराना दुकान में शराब छिपा कर रखे हुए था. इसी क्रम में पुलिस को भनक लग गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त किराना दुकान की आड़ में शराब का धंधा कर रहा है. सटीक सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी, तो उसके दुकान में छिपा कर रखा गया 180 एमएल का 26 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त हुआ. उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस के स्वलिखित आवेदन के आधार पर एफआइआर दर्ज कर धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन