अगलगी में में झोंपड़ी जलकर रख

Updated:
विज्ञापन
अगलगी में में झोंपड़ी जलकर रख

झोंपड़ी में एक दुकान चलाते थे. दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया

विज्ञापन

दाउदनगर. शहर के वार्ड संख्या पांच इमामबाड़ा रोड में बुधवार की देर रात एक झोंपड़ी में अचानक आग लग गयी. इस घटना में वार्ड छह निवासी मनोज चौधरी का झोंपड़ी जलकर राख हो गयी. वे उस झोंपड़ी में एक दुकान चलाते थे. दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है. हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बुधवार की देर रात अचानक झोंपड़ी से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गयी. झोंपड़ी के ठीक ऊपर से 11000 वोल्ट का हाई टेंशन तार भी गुजरा है. स्थानीय लोंगो ने बाल्टी से पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया. पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी गयी. डायल 112 की पुलिस टीम पहुंची. दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. वार्ड पार्षद बसंत कुमार और एहसान अहमद में आग बुझाने में सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन