संपत्ति विवाद में भाई ने ही भाई पर किया चाकू से वार

Updated:
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में भाई ने ही भाई पर किया चाकू से वार

नगर थाना के ओवरब्रिज के समीप की घटना,तीन हुए घायल

विज्ञापन

नगर थाना के ओवरब्रिज के समीप की घटना,तीन हुए घायल औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की देर रात संपत्ति विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही भाई पर चाकू से हमला बोल दिया, जिसे बचाने आई उसकी पत्नी भी घायल हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे राजू कुमार ने बताया कि दोनों भाईयों के बीच बंटवारा हो चुका है और वह अलग रहता है. अलग रहने के बाद उसने अपने प्रयास से कॉलोनी पास कराके घर भी बनवा लिया है. इसी को देखकर उसका भाई सन्नी जलता है. रात में वह शराब के नशे में आया और मां मुनि देवी के साथ मारपीट शुरू कर दिया. इस दौरान उसने और हिस्से की मांग की. मारपीट के दौरान मां को भी चोट आयी. मां के साथ जब मारपीट होता देखा तो दौड़कर उसे बचाने गया. इसी दौरान भाई ने चाकू से हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गया. उसे बचाने आयी उसकी पत्नी प्रमिला देवी भी घायल हो गई. घटना के बाद जब मामले को लेकर नगर थाना पहुंचा, तो उसे पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन