सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, हिरासत के बाद बंध पत्र पर मुक्त

Updated:
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, हिरासत के बाद बंध पत्र पर मुक्त

पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की और हथियार लहराने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

नवीनगर. मुहर्रम पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर हथियार लहराना तीन लोगों को भारी पड़ गया. पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की और हथियार लहराने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस कार्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बड़ेम थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि दरिया गांव से कुछ युवकों द्वारा इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार के साथ पोस्ट डालकर मुहर्रम पर्व पर भय का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर तेजी से पोस्ट वायरल हो रहा है. इस कृत्य से शांति भंग होने की संभावना है. सूचना मिलते ही पुलिस दरिया गांव पहुंची और आस-पास के लोगों से पूछताछ की. अंतत: तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पकड़े गये युवकों में बड़ेम गांव निवासी इमने अंसारी के पुत्र रिजवान अंसारी, इकबाल अंसारी के पुत्र आरिफ राजा और दरूआ गांव निवासी आलम खान के पुत्र मोदासिर शामिल है. इसके बाद पुलिस ने तीनों लोगों के घर की तलाशी ली तो हथियार जैसा दिखने वाला तीन वस्तुओं को जब्त किया गया. जब्त वस्तुओं की गहनता से जांच पड़ताल की गई तो पाया गया कि लकड़ी को काट कर हथियार जैसा आकार बनाकर काले टेप से लपेटा गया था, जो सोशल मीडिया पर असली हथियार जैसा प्रतीत हो रहा था. उनका उद्देश्य था कि लोगों के बीच भय का माहौल उत्पन्न किया जा सके. उक्त तीनों युवकों के विरुद्ध शांति भंग करने के आरोप में बीएनएसएस की धारा-126 के तहत कार्रवाई करते हुए बंध पत्र पर मुक्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन