आहर से छात्रा का शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Nov 2024 9:42 PM
औरंगाबाद न्यूज : घर से रात्रि में निकली थी शौच के लिए, सुबह मिला शव
औरंगाबाद न्यूज : घर से रात्रि में निकली थी शौच के लिए, सुबह मिला शव
ओबरा़
खुदवा थाना क्षेत्र के बीछहां गांव के समीप आहर से बीए की एक छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गांव से दक्षिण आहार से युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतका की पहचान बीछहां गांव निवासी जमुना सिंह के 18 वर्षीय पुत्री अंजलि कुमारी के रूप में हुई है. चर्चा है कि वह शनिवार की रात लगभग एक बजे अपने घर से शौच करने के बहाने निकली थी. लेकिन, उसके बाद वह घर नहीं लौटी. गांव के कुछ ग्रामीण जब सुबह-सुबह आहर की ओर टहलने निकले, तो आहर में एक शव पर उनकी नजर पड़ी. उक्त लोगों ने शोरगुल मचाकर अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी. देखते-देखते वहां लोगों की भीड़ लग गयी. शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी. इसके बाद बदहवास परिजन वहां पहुंचे और शव देखते ही चीत्कार उठे. कुछ लोगों ने खुदवां थाना को जानकारी दी. इसके बाद थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह, राजेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की.जांच में जुटी पुलिस
परिजनों व गांव वालों से जरूरी पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है. इस घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. बताया जाता है कि मृतका दो भाईयों तथा दो बहनों में वह बड़ी थी. घटना की जांच में पुलिस जुट गयी है. इधर, मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.
क्या कहते हैं थानेदार
इस बाबत थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. परिजनों द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










