Bihar News: बिहार में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Dec 2024 3:12 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Police: औरंगाबाद में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया है. जिसमें चार सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बता दें कि पुलिस की टीम ड्रोन से निगरानी करने पहुंची थी.

विज्ञापन

Bihar Police: औरंगाबाद में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया है. ड्रोन से सोन दियारा क्षेत्र में शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर शराब धंधेबाजों ने ईंट और पत्थर से हमला कर दिया. इस हमले में चार सिपाही चोटिल हो गए हैं. यह घटना ओबरा थाना क्षेत्र के महादेवा के समीप की बताई जा रही हैं. जिसे मंगलवार की सुबह 9:30 बजे अपराधियों ने अंजाम दिया है.

ड्रोन से निगरानी करने पहुंची थी पुलिस की टीम

मिली जानकारी के अनुसार, शराब के खिलाफ छापेमारी करने के लिए उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ड्रोन से निगरानी कर रही थी. विभाग के सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस शराब धंधेबाजों पर शिकंजा कसने पहुंची थी. महादेवा के सोन दियारा में टीला पर ड्रोन उड़ाया गया. कुछ लोग शराब बनाते देखे गए, जो पुलिस को देखकर भाग गए.

Also Read: बिहार में आज कांग्रेस का संविधान मार्च, अंबेडकर के मुद्दे पर अमित शाह से करेंगे ये मांग

50-60 की संख्या में पहुंचे थे अपराधी

उसके बाद फिर वे 50-60 की संख्या में पहुंचे और उत्पाद एवं मद्य निषेध की पुलिस को घेर कर ईंट-पत्थर से हमला कर दीए. इस हमले में उत्पाद विभाग के सिपाही धनंजय कुमार, राकेश कुमार, आमोद कुमार व जीपु कुमार गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले.

घटना की पुष्टि करते हुए उत्पाद व मद्य निषेध थाना दाउदनगर के थानाध्यक्ष दानी प्रसाद ने बताया कि दो नामजद व अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ ओबरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. चूंकि घटनास्थल ओबरा थाना क्षेत्र में है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन