Bihar Crime: प्रेम प्रसंग में पति बन रहा था रोड़ा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Jun 2025 3:42 PM
घटना के बाद बिलखती महिलाएं
Bihar Crime: औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके रिश्तेदार के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी.
Bihar Crime: बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक 43 वर्षीय व्यक्ति की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान आजाद बिगहा गांव निवासी स्व. प्रभु भुइयां के पुत्र सुनेश्वर भुइयां के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी रीता देवी का पास के ही मुंशी बिगहा गांव निवासी अरविंद भुइयां के साथ बीते दो-तीन वर्षों से प्रेम संबंध था. इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. यहां तक कि पूर्व में भी रीता देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सुनेश्वर की पिटाई की थी.
घटना की रात क्या हुआ?
गुरुवार की रात रीता देवी ने अपने प्रेमी अरविंद भुइयां और उसके एक रिश्तेदार को कॉल कर घर बुलाया. सभी लोगों ने साथ में खाना खाया और सोने का नाटक किया. प्लान के मुताबिक रात को रीता देवी, अरविंद और उसका रिश्तेदार सुनेश्वर को घर से करीब सौ मीटर दूर एक आम के पेड़ के पास ले गए, जहां पहले उसे बुरी तरह पीटा गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए तीनों ने मिलकर शव को घर वापस लाकर लकड़ी के कंडी में साड़ी से लटका दिया, ताकि ऐसा लगे कि सुनेश्वर ने आत्महत्या की है.
सुबह में पत्नी ने रोने का किया नाटक
शुक्रवार की सुबह रीता देवी खुद चीखने-चिल्लाने लगी और रोने का नाटक किया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. ग्रामीणों ने नीमा आजन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह और पैक्स अध्यक्ष राणा सिंह को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मदनपुर थाने को बताया गया.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पुलिस की छापेमारी जारी
घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की टीम, सदर SDPO-2 चंदन कुमार, दारोगा राजेश कुमार, पीएसआई रोहित कुमार और ऐश्वर्या प्रिया घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया. एसडीपीओ ने पुष्टि की कि मृतक की पत्नी रीता देवी और अरविंद भुइयां के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे और इसी कारण हत्या की गई.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है. एफएसएल की टीम को बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सके. इस मामले में मृतक की पत्नी रीता देवी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, अब खुद कर सकेंगे ट्रांसफर और स्कूल का चयन
मृतक के भाई ने बताया- प्रेमी के साथ मारने की धमकी देती थी
मृतक सुनेश्वर भुइयां के दो बेटे और दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी की शादी इसी वर्ष मार्च महीने में हुई थी. सुनेश्वर तीन भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. भाई कमलेश भुइयां ने बताया कि अरविंद भुइयां अक्सर उनके घर आता था और धमकियां देता था. वह सुनेश्वर को मारने की बात भी कर चुका था और उसकी पत्नी उसका साथ देती थी.
इसे भी पढ़ें: 1339 करोड़ की लागत से जल्द शुरू होगा ‘गया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ का निर्माण, 1 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










