कैलाशपुर गांव में पक्की सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने सांसद अभय कुशवाहा को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

सांसद अभय कुशवाहा को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण

Aurangabad News : कैलाशपुर के ग्रामीणों ने औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा से मुलाकात कर गांव में पक्की सड़क निर्माण की मांग की है. आठ दशक बाद भी सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Aurangabad News : रफीगंज प्रखंड की लोहरा पंचायत अंतर्गत धनावा टोला कैलाशपुर के ग्रामीणों ने औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा से मुलाकात कर गांव में पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने बताया कि आज़ादी के करीब आठ दशक बाद भी कैलाशपुर गांव आज तक पक्की सड़क से नहीं जुड़ सका है. इसके कारण ग्रामीणों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्रों, किसानों और मरीजों को हो रही है सबसे अधिक परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नहीं होने से छात्रों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाई होती है. वहीं मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने और किसानों को कृषि उपज बाजार तक ले जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है.

वर्षों से कर रहे हैं सड़क निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से पक्की सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है. उन्होंने सांसद अभय कुशवाहा को आवेदन सौंपकर गांव की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की.

सांसद ने संबंधित विभाग से पहल का दिया आश्वासन

सांसद अभय कुशवाहा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग से आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया. सांसद से सकारात्मक और संतोषजनक आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि कैलाशपुर गांव की वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग जल्द पूरी होगी.

ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर कमलेश यादव, उपेंद्र कुमार यादव, धनेश यादव, दारा सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन