तिलक से लौट रहे थे खुशी लेकर, रास्ते में मिली मौत… बिहार के औरंगाबाद में हादसे ने दो परिवारों से छीने लाल

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Jun 2025 10:54 AM

विज्ञापन

मौके पर जुटे ग्रामीण

Bihar Accident News: औरंगाबाद जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से यह हादसा रजोई मोड़ के पास हुआ, जब दोनों युवक तिलक समारोह से लौट रहे थे. हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Bihar Accident News: बिहार के औरंगाबाद-रफीगंज मुख्य पथ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजोई मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में मदनपुर प्रखंड के चीलमी गांव निवासी नागेंद्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार व फेसर थाना क्षेत्र के परसडीह गांव निवासी अवधेश यादव के 24 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार शामिल है. घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है.

तिलक समारोह से लौट रहे थे दो दोस्त

बुधवार की सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि रंजन और रोहित दोनों का घर गंगटी मोड़ के समीप है. दोनों आपस में दोस्त है. मंगलवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के माधोखाप गांव में रोहित के ममेरे भाई का तिलक समारोह था. रंजन और रोहित दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर माधोखाप गांव में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे.

तिलक समारोह का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात्रि में ही दोनों औरंगाबाद के लिए निकल गए. जैसे ही दोनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजोई मोड़ के समीप पहुंचे तभी अज्ञात वाहन दोनों को रौंदती हुई निकल गई. इस घटना में घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. हालांकि घटना के बाद पूरी रात दोनों घटनास्थल पर ही मृत अवस्था में पड़े रहे. जिस रास्ते मे दोनों की मौत हुई है उस रास्ते से दिन रात लोगों का आवागमन रहता है.

स्थानीय लोगों द्वारा दी गई थी पुलिस को सूचना

जब बुधवार की अहले सुबह आसपास के रनिंग करनेवाले बच्चे टहलने निकले तो देखा कि सड़क किनारे मृत अवस्था मे दो युवकों का शव पड़ा हुआ है. इसके बाद शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 व मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी. सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों मृतकों के शव को सदर अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद शव की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी.

एक वर्ष पहले हुई थी रोहित की शादी

घटना की सूचना पर बदहवास परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार उठें. इसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व रोहित की शादी हुई थी. उसका एक मासूम बेटा भी है. रोहित की मौत के बाद पत्नी रंजू सहित अन्य परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा. पता चला कि रंजन शहर के ही एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर का जॉब करता था.

पुलिस ने क्या कहा?

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है. दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है. दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

(औरंगाबाद से मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार होमगार्ड भर्ती में बड़ा खुलासा: रंग-बिरंगे रिबन से चल रहा था घोटाला, एक कैंडिडेट से इतने लाख में हुई थी डील

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन