बभंडी बालिका गृह का शीघ्र हो शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
बभंडी बालिका गृह का शीघ्र हो शुभारंभ

अभिभावकों का सही गाइडलाइन न मिलने से, घरेलू महिला उत्पीड़न तथा पारिवारिक विवाद से भी बच्चों के लालन-पालन, शिक्षा और भविष्य प्राभावित होती है, जो चिंता का विषय है

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मदन प्रसाद और जिला विधिज्ञ संघ के सहायक सचिव अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने राज्य सरकार से यह मांग की है कि बालिका गृह बभंडी का शीघ्र उद्घाटन किया जाये, ताकि 18 वर्ष से कम उम्र के भुले-भटके बालिका, अनाथ बालिका, परित्याग बालिका, सड़क पर मिले बालिका, बालश्रम बालिका, भिक्षुक बालिका, बाल तस्करी एवं बाल व्यापार में बरामद बालिका को आवासन में सुविधा हो. वर्तमान में कुछ को दूसरे जिला में भी भेजना पड़ता है. मदन प्रसाद ने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन अभियान अभी जारी है. कई होटलों से नाबालिग बच्चों को बरामद किया गया है. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि आधुनिकता और डिजिटल युग में गरीब और निर्धन माता-पिता में बढ़ते क्लेश और नशापान की प्रवृत्ति से बच्चों की देखभाल प्रभावित हो रही है और बच्चे समुचित शिक्षा न मिलने तथा गलत संगत से 12 वर्ष के बाद से ही वे गलत कार्य के प्रति आकर्षित हो रहे हैं जो कानून के नजर में अपराध है. अभिभावकों का सही गाइडलाइन न मिलने से, घरेलू महिला उत्पीड़न तथा पारिवारिक विवाद से भी बच्चों के लालन-पालन, शिक्षा और भविष्य प्राभावित होती है, जो चिंता का विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन