औरंगाबाद में एनएच-19 पर डिवाइडर से टकराया तेज रफ्तार ऑटो, दो यात्री गंभीर रूप से घायल
सीएचसी मे भर्ती घायल
Aurangabad News : मदनपुर के सुग्गी गांव के पास एनएच-19 पर तेज रफ्तार ऑटो डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें औरंगाबाद रेफर किया गया है.
Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक सड़क हादसे में ऑटो सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सुग्गी गांव के समीप एनएच-19 पर सुग्गी मोड़ के पास हुई. तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.
करीब एक दर्जन यात्री थे सवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो में करीब एक दर्जन यात्री सवार होकर शिवगंज से मदनपुर बाजार की ओर जा रहे थे. जैसे ही ऑटो सुग्गी मोड़ के पास पहुंचा, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद तेज रफ्तार ऑटो डिवाइडर से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये.
दोनों घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मदनपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर में भर्ती कराया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया.
Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..
बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया. घायलों की पहचान गया जिले के चेरकी निवासी दयानंद चौहान के 31 वर्षीय पुत्र संजीव चौहान तथा मदनपुर थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी अलखदेव राम के 58 वर्षीय पुत्र गिरजा राम के रूप में हुई है.
परिजनों को दी गयी घटना की सूचना
घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गयी है. पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटायी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑटो के अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई.
Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










