Auranganad News : मैट्रिक परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

Updated at : 19 Feb 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
Auranganad News : मैट्रिक परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

Auranganad News: पहली पाली में 24 हजार 217 परीक्षार्थियों में 352 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे,जबकि दूसरी पाली में 24 हजार 490 परीक्षार्थियों में 346 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर.

औरंगाबाद जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक परीक्षा तीसरे दिन भी संपन्न हो गयी. पहली पाली में 24 हजार 217 परीक्षार्थियों में 352 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे,जबकि दूसरी पाली में 24 हजार 490 परीक्षार्थियों में 346 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने संयुक्त रूप से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ केंद्राधीक्षकों को परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से सफल संचालन को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी निर्देशों के पालन की स्थिति की जांच की और केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सक्रिय रहने की निर्देश दिया. साथ ही केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को परीक्षा के दौरान कर्तव्य में तत्पर और जवाबदेह रहने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त डीएम द्वारा परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया. उन्होंने पेयजल, शौचालय, बिजली आदि सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन