Aurangabad News : मदनपुर में पानी भरे गड्ढे मे डूबने से बालक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Oct 2024 10:12 PM
??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????
किसी तरह बिच पहाड़ के नीचे खुदाई किये गये गड्ढे में पैर फिसलने से गिर गया
मदनपुर. पानी भरे गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गयी है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना गुरुवार की शाम मदनपुर थाना क्षेत्र के बरक्षिवीर गांव की है. मृत बालक की पहचान बरक्षिवीर गांव निवासी जितेंद्र भुइंया के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, उक्त बालक गांव के दक्षिण स्थित पहाड़ तरफ अपने एक दोस्त के साथ घूमने गया था. किसी तरह बिच पहाड़ के नीचे खुदाई किये गये गड्ढे में पैर फिसलने से गिर गया. साथ रहे उसके दोस्त द्वारा शोरगुल किये जाने पर आस पास के लोग दौड़े और उस बालक को निकाला. परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उक्त बालक को सीएचसी मदनपुर में भर्ती कराया. हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी. ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे मदनपुर थाने के एसआइ सुरेंद्र कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. मृत बालक की मां चिंता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. वह कभी बेहोश हो जाती तो कभी चिल्लाने लगती. गांव के लोग लगातार उसे ढांढ़स बंधा रहे थे. मृत बालक के पिता जीतेंद्र भुइंया मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है. तीन पुत्री है और एकमात्र पुत्र के लिए वह हाड़ तोड़ मेहनत कर रहा था. पुत्र की मौत से वह पूरी तरह टूट गया. इधर, परिजनों ने मुआवाजे को लेकर प्रशासन से गुहार लगायी है. घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व पंचायत समिति सदस्य राकेश सिंह, सुबोध सिंह, दुधु सिंह, गुड्डू सिंह, महेश भुइंया आदि ने मृत बालक के प्रति शोक प्रकट करते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










