औरंगाबाद के रमेश चौक पर प्रदर्शन करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस, सूचना देने की अपील

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद पुलिस का सांकेतिक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद में छात्र आंदोलन के दौरान रमेश चौक पर हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने 106 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की हैं. पुलिस ने आम लोगों से उनकी पहचान कराकर जानकारी देने की अपील की है. कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद में छात्र आंदोलन के दौरान शनिवार को शहर के रमेश चौक पर हुए उपद्रव मामले में औरंगाबाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल पर हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा आम लोगों और मीडिया कर्मियों पर हमले के आरोप में पुलिस ने 106 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर उनकी पहचान कराने की अपील की है.

विज्ञापन

106 संदिग्धों की पहचान में मांगा जनसहयोग

पुलिस ने अपील की है कि जारी तस्वीरों में दिख रहे लोगों की पहचान होने पर फोटो के क्रमांक के आधार पर संबंधित जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई जाए. पुलिस का कहना है कि प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस के अनुसार घटना से जुड़े वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, मीडिया कवरेज और सोशल मीडिया पर उपलब्ध तस्वीरों का विश्लेषण किया जा रहा है. हिंसा, पथराव, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस व आम लोगों पर हमला करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बिना अनुमति निकाला गया था प्रदर्शन

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बताया कि छात्र आंदोलन के लिए जिला प्रशासन से कोई ऑनलाइन अनुमति नहीं ली गई थी. अचानक बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई और पथराव की घटना हुई. इस दौरान पुलिसकर्मियों, कुछ छात्रों और पत्रकारों को भी चोटें आईं.

कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद संबंधित व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा. घटना में भूमिका मिलने पर प्राथमिकी में नाम जोड़ते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन