दाउदनगर में जल्द बनेगा आधुनिक मोक्ष धाम, मुख्य पार्षद ने मंत्री से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, जानिए शेड-पेयजल के साथ किन-किन सुविधाओं से लैस होगा परिसर

Updated:
विज्ञापन

नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात करतीं मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दाउदनगर शहर में बढ़ती आबादी के साथ ही अंतिम संस्कार के लिए बेहतर सुविधाओं की मांग जोर पकड़ रही है. इस समस्या के समाधान हेतु नगर पर्षद ने आधुनिक मोक्ष धाम के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है. मुख्य पार्षद ने नगर विकास मंत्री से मिलकर इसकी स्वीकृति का आग्रह किया है.

विज्ञापन

Daudnagar Modern Moksha Dham : दाउदनगर शहर की आबादी बढ़ने के साथ जहां नागरिक सुविधाओं की जरूरत लगातार बढ़ रही है, वहीं अंतिम संस्कार के लिए बेहतर और व्यवस्थित व्यवस्था की मांग भी सामने आ रही है. मौजूदा सीमित सुविधाओं के कारण नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पर्षद दाउदनगर की ओर से मोक्ष धाम निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है.

विज्ञापन

इसी प्रस्ताव को जल्द जमीन पर उतारने की पहल करते हुए नगर पर्षद की मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी ने पटना स्थित नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा के कार्यालय में मुलाकात की. उन्होंने प्रस्तावित मोक्ष धाम के निर्माण के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने का अनुरोध किया. इस संबंध में उन्होंने मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा.

बढ़ती आबादी के बीच बेहतर सुविधा की जरूरत

मुख्य पार्षद ने ज्ञापन में कहा है कि नगर पर्षद क्षेत्र की जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. ऐसे में नागरिकों को अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थित और समुचित सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है. वर्तमान व्यवस्था सीमित और अपर्याप्त होने के कारण लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

हरितालिका तीज को लेकर औरंगाबाद के बाजारों में बढ़ी रौनक, श्रृंगार से लेकर मिठाइयों की बढ़ी मांग, जानिए 14 सितंबर के व्रत में किन गलतियों से बचना है जरूरी

नगर पर्षद की ओर से तैयार प्रस्ताव का उद्देश्य इस समस्या का स्थायी समाधान करना है. मुख्य पार्षद ने मंत्री को नगरवासियों की इस आवश्यकता से अवगत कराते हुए प्रस्तावित मोक्ष धाम की स्वीकृति प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का आग्रह किया.

मोक्ष धाम में मिलेंगी कई सुविधाएं

प्रस्तावित मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार के लिए समुचित व्यवस्था के साथ कई नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है. इसमें शेड, चबूतरा, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, संपर्क पथ और बैठने की सुविधा शामिल है.

इसके अलावा शौचालय, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का भी प्रावधान किया जाना है. मुख्य पार्षद के अनुसार मोक्ष धाम बनने से नगरवासियों को सम्मानजनक, स्वच्छ और व्यवस्थित तरीके से अंतिम संस्कार की सुविधा मिल सकेगी.

नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात करतीं मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी  | Prabhat Khabar Network
नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात करतीं मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी

पहले भी भेजा जा चुका है विभाग को पत्र

ज्ञापन में कहा गया है कि मोक्ष धाम निर्माण के लिए पूर्व में भी संबंधित विभाग को पत्र भेजकर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया था. हालांकि, अब तक स्वीकृति नहीं मिलने के कारण यह महत्वपूर्ण जनहित का कार्य शुरू नहीं हो सका है.

मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी ने मंत्री से आग्रह किया कि प्रस्तावित मोक्ष धाम की स्वीकृति की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाए, ताकि निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई हो सके.

लंबे समय से नगरवासियों की जरुरत है

उन्होंने कहा कि मोक्ष धाम का निर्माण नगरवासियों की लंबे समय से और महत्वपूर्ण आवश्यकता है. इसके निर्माण से अंतिम संस्कार की सुविधा बेहतर होने के साथ नगर की स्वच्छता और पर्यावरण व्यवस्था में भी सकारात्मक सुधार हो सकेगा.

औरंगाबाद में फिर आंदोलन की तैयारी में कार्यपालक सहायक, वेतनमान-स्वास्थ्य बीमा समेत कई हैं मांगें, रविवार की बैठक पर टिकी निगाहें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन