इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर भी नहीं की नौकरी, मुंबई पहुंचे और बन गए एक्टर; औरंगाबाद के काशीनाथ की कहानी

Updated:
विज्ञापन

ऐक्टर काशीनाथ सिंह. फोटो - सोशल मीडिया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के काशीनाथ सिंह ने इंजीनियरिंग छोड़ अभिनय को चुना करियर। टीवी सीरियल और वेब सीरीज में अपनी मेहनत से बना रहे हैं बॉलीवुड में खास पहचान.

विज्ञापन

Success Story : औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की धरती प्रतिभाओं से समृद्ध रही है. यहां के युवा अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं. इन्हीं प्रतिभाओं में चौरम गांव निवासी अनुग्रह नारायण सिंह के पुत्र काशीनाथ सिंह भी शामिल हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद काशीनाथ ने नौकरी करने के बजाय अभिनय को अपना करियर बनाने का निर्णय लिया. वर्ष 2021 में वे मुंबई पहुंचे और थिएटर क्लास ज्वाइन कर अभिनय की बारीकियां सीखीं.

मॉडलिंग और टीवी प्रोजेक्ट्स

काशीनाथ ने बताया कि मॉडलिंग की शुरुआत उन्होंने कॉलेज के दिनों में ही कर दी थी. उन्होंने कई रैंप शो, ई-कॉमर्स शूट और डिजाइनर शूट किए. उन्हें प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के साथ भी रैंप करने का अवसर मिला.

अभिनय के क्षेत्र में काशीनाथ टीवी सीरियल, वीडियो एल्बम, विज्ञापन और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं. बॉलीवुड में उनकी शुरुआत बिग बॉस फेम सना सुल्तान के साथ वीडियो एल्बम ‘टूटने गया मैं’ से हुई. हाल ही में उन्हें अभिनेत्री मोनालिसा के साथ भी काम करने का मौका मिला है.

कड़ी मेहनत और लगन

काशीनाथ का कहना है कि अभिनय के क्षेत्र में मुकाम हासिल करने के लिए धैर्य और लगातार मेहनत जरूरी है. वे अपने अभिनय को निखारने और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. उन्हें पूरी उम्मीद है कि मेहनत और लगन के बल पर आने वाले दिनों में बेहतर मुकाम हासिल करेंगे.

परिजनों का मिला सहयोग

काशीनाथ की सफलता से उनके परिजनों में भी खुशी का माहौल है. सेवानिवृत्त आर्मीकर्मी पिता अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि वे अपने बेटे को बड़े पर्दे पर अभिनय करते देखना चाहते हैं. उनकी मां एवं अंछा पंचायत की वार्ड सदस्य कुसुम देवी ने कहा कि बेटे की उपलब्धियों पर उन्हें गर्व है.

परिवार को भारी उम्मीदें

छोटे भाई पवन कुमार ने कहा कि बड़े भाई की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है और उन्हें विश्वास है कि काशीनाथ अभिनय के क्षेत्र में काफी आगे जाएंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन