Aurangabad News: स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं बन रही स्वावलंबी : एसडीओ

Updated at : 01 Mar 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News: स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं बन रही स्वावलंबी : एसडीओ

Aurangabad News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का जुड़ाव अच्छा है. हमारे बैंकिंग से जुड़ी हुई विभिन्न प्रकार की योजनाओं को कैसे फाइनेंशियल कर सकते हैं

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण.

गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में शनिवार को स्वयं सहायता समूह केंद्रित कृषि प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला मंडल के तत्वावधान में किया गया. प्रधान कार्यालय के उपमहाप्रबंधक एसएन गुप्ता, मंडल प्रमुख प्रवीण कुमार, पीएलपी प्रकाश श्रीवास्तव, दाउदनगर एसडीओ मनोज कुमार, जन सुराज के नेता डॉ राम उदय कुमार, अजय कुमार सिंह, बीपीएम राज कपूर रमण आदि लोगों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. पौधा व अंगवस्त्र देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया. स्वयं सहायता समूह की महिला दीदी नीलम कुमारी, अनिता कुमारी, रेणु कुमारी एवं प्रीति कुमारी ने स्वागत गीतों से अतिथियों को स्वागत किया. उप महाप्रबंधक एसएन गुप्ता ने कहा कि स्वयं सहायता समूह केंद्रित कृषि प्रसार समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. जो किसानों को सशक्त बनाने और कृषि उत्पादन में सुधार करने में मदद कर सकता है. स्वयं सहायता समूह किसानों को एक मंच प्रदान करती हैं, जहां वे अपना अनुभव को साझा कर सकते हैं, ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं और एक दूसरे को समर्थन कर सकते हैं. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का जुड़ाव अच्छा है. हमारे बैंकिंग से जुड़ी हुई विभिन्न प्रकार की योजनाओं को कैसे फाइनेंशियल कर सकते हैं. इसके बारे में बैंक अधिकारियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में बैंक से जोड़ने का प्रयास करें. जिससे वित्तीय पोषक कार्यक्रम में भाग ले सकें. किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों और विधियों के बारे में जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे अपने उत्पादन में सुधार कर सकें और अपनी आय में वृद्धि कर सकें. इसलिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर इस तरह का आयोजन होना चाहिए, जिससे क्षेत्र के लोगों का जुड़ाव बढ़ सके. एसडीओ मनोज कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हमारे देश की महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं. वे अपने बैंक से ऋण लेकर आत्मनिर्भर बन रही है. जीविका दीदियों को लखपति योजना का लाभ लेना चाहिए, जिससे आप आत्मनिर्भर परिवार कायम कर सकें. डॉ राम उदय कुमार ने कहा कि यहां के किसानों को सशक्त बनाने की जरूरत है. सीएसपी शाखा प्रबंधक इंदल कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में पीएनबी के माध्यम से इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया है. यह कार्यक्रम गोह शाखा प्रबंधक मनीष कुमार द्वारा किया गया. मंच का संचालन सहायक शाखा प्रबंधक पुष्पा कुमारी ने की. लखपति दीदी योजना के तहत रंजू देवी, लालती देवी, सरीता देवी, रीना देवी, संगीता देवी को एक लाख रुपए ऋण की स्वीकृति दी गयी. मौके पर प्रबंधक चंदन श्रीवास्तव, बीपीएम राज कपूर रमण, प्रबंधक प्रशांत कुमार पांडेय, कृषि प्रबंधक अमिता कुमारी, प्रबंधक रवि भूषण, एसी धर्मेंद्र कुमार, सुपरवाइजर सुजीत कुमार, मो अफजल हुसैन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन