Aurangabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Aurangabad News: सनथुआ मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला ने तोड़ा दम, एक गंभीर घायल

विज्ञापन

Aurangabad News: (राजू रंजन) औरंगाबाद जिले के नेशनल हाईवे पर सनथुआ मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के जनकोप गांव निवासी जितेंद्र पासवान की 39 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है. घायल व्यक्ति की पहचान उसी गांव के दशरथ बैठा के रूप में की गई है.

​सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिंकू देवी अपने गांव के ही दशरथ बैठा के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से औरंगाबाद जा रही थीं. जैसे ही उनकी बाइक सनथुआ मोड़ के पास नेशनल हाईवे पार करने लगी, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि रिंकू देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दशरथ बैठा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

​ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने खुलवाया जाम

​दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों और नेशनल हाईवे के कर्मियों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल दशरथ बैठा को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भिजवाया. इधर, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की कतारें लग गईं.

आक्रोशितों को समझा कर हटाया जाम



मामले को लेकर प्रभारी थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बारुण पुलिस मौके पर पहुंची. आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और जाम को हटवाया गया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है. दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

Also Read: तीन राज्यों की कनेक्टिविटी पर संकट! औरंगाबाद के पुल में बड़ी दरार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन