औरंगाबाद: मानव तस्करी व बाल श्रम के खिलाफ बिहार पुलिस का जागरूकता अभियान तेज

Updated:
विज्ञापन
जागरूकता अभियान चलाते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

जागरूकता अभियान चलाते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

बिहार पुलिस ने औरंगाबाद जिले में मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक करना और अपराधों को रोकने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है।

विज्ञापन

Aurangabad News: बिहार पुलिस द्वारा 18 से 25 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत औरंगाबाद जिले के उपहारा, कंचनपुर एवं नवीनगर थाना क्षेत्रों में मानव व्यापार, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया.

ग्रामीणों से संवाद और सूचना देने की अपील

अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने आम नागरिकों, ग्रामीणों और अभिभावकों से सीधा संवाद किया. अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या बाल श्रम-तस्करी की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस को दें.

जनभागीदारी से रुकेगा अपराध

पुलिस अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि नागरिकों के सक्रिय सहयोग और जनभागीदारी से ही मानव तस्करी व बाल श्रम जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है. बाल-तस्करी मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी का एकजुट होना बेहद आवश्यक है.


विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन