Aurangabad News: औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से चौकीदार की मौत, परिजनों में मातम

Updated at : 28 Feb 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News: औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से चौकीदार की मौत, परिजनों में मातम

Aurangabad News: थानाध्यक्ष ने दुर्घटना में मौत से किया इनकार, सीढ़ी से गिरकर हुई मौत

विज्ञापन

औरंगाबाद/देव. देव थाना क्षेत्र के रघुवीर बिगहा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 58 वर्षीय चौकीदार की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान चैनपुर टोले रघुवीर बिगहा गांव निवासी नरेश पासवान के रूप में हुई है. वैसे देव थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने सीढ़ी से गिरकर चौकीदार की मौत होने की बात बतायी है. घटना गुरुवार की रात की है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया मृतक चौकीदार नरेश पासवान देव थाना में चौकीदार के पद पर पदस्थापित था. गुरुवार की रात वह देव थाना से ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान गांव के समीप ही एक अज्ञात वाहन रौंदती हुई निकल गयी, जिससे वह घायल हो गया. घटना के बाद घटनास्थल पर ही चौकीदार अचेत अवस्था मे पड़ा था. उसी रास्ते गुजर रहे कुछ लोगों की नजर अचेत अवस्था मे पड़े चौकीदार नरेश पासवान पर पड़ी तो शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर परिजन व स्थानीय लोग वहां पहुंचे और आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने चौकीदार का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठें. इधर, घटना की सूचना पर बसडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि नईम अंसारी ने बताया कि घटना काफी दुखद है. ऐसी स्थिति में परिवार को हर संभव मदद करने का उन्होंने आश्वासन भी दिया है. उन्होंने सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा और आश्रित को नौकरी की मांग की है. इस मामले में जब देव थानाध्यक्ष कुमार सौरभ से बात की गयी, तो उन्होंने दुर्घटना में चौकीदार की मौत होने की बात से इन्कार किया है. उन्होंने बताया कि चौकीदार की मौत दुर्घटना में नहीं हुई है, बल्कि छत से उतरने के दौरान सीढ़ी से गिरकर हुई है. वैसे चौकीदार की मौत का मामला संदेह के घेरें में हैं. परिजनों के मुताबिक दुर्घटना व पुलिस प्रशासन के मुताबिक सीढ़ी से गिरकर मौत है. वैसे इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा. घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन