Aurangabad News : हसपुरा में बेलगाम ट्रक ने पैदल गुजर रहे मजदूरों को रौंदा, दो की मौत

Updated at : 29 Jan 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : हसपुरा में बेलगाम ट्रक ने पैदल गुजर रहे मजदूरों को रौंदा, दो की मौत

Aurangabad News: मजदूरों के बाद दो ट्रैक्टर व टॉवर पोल में मारी टक्कर, दोनों ट्रैक्टरों के उड़े परखच्चे

विज्ञापन

औरंगाबाद/हसपुरा. हसपुरा थाना क्षेत्र के मलहारा टोले सरदारी बिगहा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे से पैदल गुजर रहे दो मजदूरों को रौंद दिया. इस घटना में दोनों मजदूरों की मौत हो गयी. इसके बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े दो ट्रैक्टरों से टकरा गया. इसमें दोनों ट्रैक्टरों के परखच्चे उड़ गये. यही नहीं पास में रहे टॉवर का पोल व मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गया. मरनेवाले मजदूरों में सरदारी बिगहा निवासी 60 वर्षीय सिकंदर राम व 35 वर्षीय भरत पासवान शामिल है. घटना मंगलवार की रात की है. मौके का फायदा उठाकर चालक व सह चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. बुधवार की सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि सिकंदर राम और भरत राम दोनों मजदूरी करते थे. भरत पासवान राज मिस्त्री था और सिकंदर साथ में रहकर मजदूरी करता था. मंगलवार को दोनों मलहारा गांव के ही एक घर में मजदूरी करने गये थे. मजदूरी के बाद दोनों रात में वापस पैदल घर लौट रहे थे. घर से कुछ ही दूरी पर अचानक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दोनों को रौंदते हुए सड़क किनारे खड़े दो ट्रैक्टर व पास में ही टावर के पोल व उसके मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि घटनास्थल पर ही दोनों मजदूरों की मौत होगी. घटना के बाद उस जगह पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना हसपुरा थाने की पुलिस को दी, जिसके बाद हसपुरा थानाध्यक्ष नरोत्तम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. इसके बाद औरंगाबाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को संबंधित परिजनों को सौंप दिया. हालांकि, पुलिस ने ट्रक व ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. हसपुरा थानाध्यक्ष नरोत्तम ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दो मजदूरों की मौत हुई है. दो टैक्टर भी क्षतिग्रस्त हुए है. फिलहाल दोनों मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. जब्त ट्रक के चालक व मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. परिजनों ने बताया भरत पासवान के पांच बेटा व दो बेटी है. वहीं, सिकंदर के चार बेटी व दो बेटे है. घटना के बाद से दोनों परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजें की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन