Aurangabad News : दाउदनगर में असामाजिक तत्वों ने संत रविदास की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

Updated at : 15 Feb 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : दाउदनगर में असामाजिक तत्वों ने संत रविदास की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

Aurangabad News: पूरे मामले की जांच के लिए एसाआइटी का गठन, ग्रामीणों में आक्रोश, नामजद चार आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

दाउदनगर.

दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार टोला हरिनगर वार्ड संख्या 12 स्थित एक मंदिर में स्थापित संत रविदास की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया. हालांकि, वर्तमान में विधि व्यवस्था सामान्य है. पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है. ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का आरोप गांव के ही 10 लोगों पर लगाया है. घटना शुक्रवार की रात की बतायी जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह करीब छह बजे जब महिलाएं संत रविदास मंदिर में पूजा करने पहुंचीं, तो देखा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त है. शोरगुल करने पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये. इसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दी गयी. पुलिस ने पहुंच कर जांच-पड़ताल की और ग्रामीणों को थाने बुलाया. इस मामले में पुलिस 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. देर शाम चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने की सूचना मिली है. गिरफ्तार आरोपितों में नंदू पासवान, रविंद्र पासवान, सत्यदेव पासवान व धीरज पासवान शामिल हैं. इधर, ग्रामीण पिंटू कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा धमकी दी गयी थी कि प्रतिमा को तोड़ दिया जायेगा. इसका सनहा भी दिया गया था. रात में प्रतिमा को तोड़ दिया गया. थाने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि उन लोगों को न्याय चाहिए. दोषियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए. नयी मूर्ति लगायी जानी चाहिए. इधर, सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष विकास कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. एसडीओ मनोज कुमार व एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

औरंगाबाद पुलिस द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि शनिवार की सुबह 7:30 के आस-पास थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तरार में कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा संत रविदास की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है .तत्काल एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और अनुसंधान प्रारंभ किया. स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. वर्तमान में विधि व्यवस्था सामान्य है. कांड की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद एसपी के निर्देशन में दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर त्वरित उद्वेदन हेतु निर्देशित किया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन और आसूचना संकलन, ह्यूमन इंटेलिजेंस व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है.

10 के खिलाफ कराया केस दर्ज

इस मामले में गांव के ही दूसरे पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. छात्र कला परिषद रविदास पूजा समिति के अध्यक्ष पिंटू कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में नंदू पासवान सहित 10 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि असामाजिक तत्वों द्वारा संत रविदास की मूर्ति को तोड़ दिया गया है. रात करीब 11 बजे के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है. इससे पहले भी आवेदन दिया गया था कि 12 फरवरी द्वारा गाली गलौज और मूर्ति तोड़ने की धमकी दी गयी थी.

सरस्वती पूजा के समय भी हुआ था विवाद

सूत्रों से पता चला कि पुलिस इस घटना को प्रथम दृष्टया सरस्वती पूजा के जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद से जोड़कर भी देख रही है और इस बिंदु पर भी जांच-पड़ताल कर रही है. जुलूस के दौरान विवाद उत्पन्न हुआ था और मारपीट की घटना हुई थी. दूसरे पक्ष द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए 10 लोगों को थाना लाया गया है. पुलिस पूछताछ कर रही है. सब इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और गहराई से जांच की जा रही है.

10 दिनों के अंदर मूर्ति टूटने की दूसरी घटना

दाउदनगर थाना क्षेत्र में 10 दिनों के अंदर मूर्ति टूटने की यह दूसरी घटना है. चार-पांच फरवरी की रात्रि में महावर में पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. एसपी ने घटना के उद्वेदन के लिए एसआईटी का गठन भी कर दिया था, लेकिन 10 दिनों के अंदर भी पुलिस को कोई उल्लेखनीय उपलब्धि नहीं मिल पाई है और अब तरार टोला हरि नगर में असामाजिक तत्वों द्वारा संत रविदास की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन