Aurangabad News : जसोइया मोड़ पर अचानक आग का शोला बनी स्कॉर्पियो
Updated at : 16 Feb 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन

Aurangabad News: आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी. आसपास के इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. पास में पेट्रोल पंप होने की वजह से दहशत का माहौल बन गया. कुछ लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पायी
विज्ञापन
औरंगाबाद.
औरंगाबाद शहर के जसोईया मोड़ के समीप एक स्कॉर्पियो अचानक आग के शोलों के बीच घिर गयी. आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी. आसपास के इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. पास में पेट्रोल पंप होने की वजह से दहशत का माहौल बन गया. कुछ लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पायी. हालांकि तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जल गयी थी. जानकारी मिली कि स्कॉर्पियो झारखंड के किसी इलाके की थी. हालांकि, घटना के वक्त चालक गाड़ी में मौजूद था, लेकिन जैसे ही वाहन में आग लगी वैसे ही वह कूदकर जान बचाने में कामयाब हो गया. वाहन में कितने लोग सवार थे और आग लगने के पीछे कारण क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. चर्चा यह है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से वाहन में आग लगी होगी. गौरतलब है कि दो दिन पहले मदनपुर बाजार में एक चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गयी थी. उक्त घटना में भी शॉट सर्किट को कारण बताया गया था. इस तरह की घटना औरंगाबाद में लगातार हो रही है. एक साल के भीतर लगभग 10 वाहनो में अचानक आग लगी है. कामा बिगहा के समीप दो लोगों की मौत भी हुई थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




