औरंगाबाद में आज: जानें औरंगाबाद में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या, मौसम का हाल
Published by : Nikhil Anurag Updated At : 16 May 2026 6:00 AM
सदर अस्पताल औरंगाबाद
Aurangabad News:: औरंगाबाद जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.
Aurangabad News: आज का कार्यक्रम
ओपीडी सेवा सेवा
औरंगाबाद के सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा सुचारू रूप से संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए पांच डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल कांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया जाएगा. मरीजों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज संभव हो सके.अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है.
ओपीडी में तैनात डॉक्टर
सुबह 8 से 2:बजे तक
डॉ. सुभाष कुमार
डॉ. उदय कुमार
ओपीडी दोपहर 2 से 9 बजे तक
डॉ सुनील कुमार
डॉ खालीद अहमद
रात 9: बजे से सुबह 8: बजे तक
डॉ यमुना पांडेय
डॉ प्रदीप गुप्ता
मौसम
औरंगाबाद में आज पारा 41 डिग्री होगा
लू का अलर्ट
औरंगाबाद में शनिवार (16 मई 2026) को मौसम में गर्मी का तेज असर दिखेगा. दिन में तेज लू की संभावना है. तापमान बढ़कर अधिकतम 41 से 42° सेंटी ग्रेट तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 °सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. हवा 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. आर्द्रता 33% से 35% के बीच रहने से उमस भी महसूस हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अनूप चौबे ने बताया कि दिन में तेज धूप रहेगी. लू से बचने की आवश्यकता है.
मुख्य बिंदु
अधिकतम तापमान: 41 से 42 °सेंटीग्रेट
न्यूनतम तापमान: 30° सेंटीग्रेट
मौसम: दोपहर में लू चलेगी
हवा: 18 किमी/घंटा
आर्द्रता: 33% से 35%
औरंगाबाद मंडी भाव
औरंगाबाद की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दाम में उतार-चढाव देखा गया. फल मंडी में सेब 200 से 240 रुपये किलो, केला 60 रुपये दर्जन, संतरा 130 से 140 रुपये किलो , अंगूर 200रुपये और दशहरी आम 90 से 150 रुपये किलो बिक रहा है.
अनाज मंडी में कतरनी चावल 4400 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर चावल 3200 रुपये क्विंटल, अरहर दाल 110 रुपये किलो, मसूर दाल 70 रुपये किलो, चना दाल 68 रुपये किलो, मूंग दाल 100 रुपये किलो और मोट दाल 75 रुपये किलो के भाव पर उपलब्ध है. वहीं सरसों तेल 160 से 200 रुपये किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये किलो के बीच बिक रहा है.
सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये क्विंटल, देवा आलू 650–700 रुपये क्विंटल तथा लहसुन 5000 से 10000 रुपये क्विंटल तक पहुंच गया है. व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव संभव है
फल मंडी
सेब – 200 से 250 रुपये किलो
केला – 60 रुपये दर्जन
संतरा – 130 से 150 रुपये किलो
आम (दशहरी) – 90 से 150 रुपये किलो
अनाज मंडी
कतरनी चावल – 4400 रुपये क्विंटल
मसूर चावल – 3200 रुपये क्विंटल
अरहर दाल – 110 रुपये किलो
मसूर दाल – 70 रुपये किलो
चना दाल – 68 रुपये/ल किलो
मूंग दाल – 100 रुपये/किलो
मोट दाल – 75 रुपये किलो
सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो
रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो
सब्जी मंडी
बांग्ला प्याज – 900 रुपये क्विंटल
नासिक प्याज – 600 रुपये क्विंटल
आलू (देवा) – 650–700 रुपये क्विंटल
लहसुन – 5000–10000 रुपये क्विंटल
सूर्य मंदिर में महाआरती
औरंगाबाद के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में शनिवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी.
सूर्य मंदिर में आरती 5:30 बजे
मां सतबहिनी मंदिर में आरती: 6.बजे
गणेश मंदिर में आरती :7 बजे
मां दुर्गा मंदिर में आरती :7 बजे
औरंगाबाद शहर में आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम
औरंगाबाद शहर में आज विभिन्न सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.दिन की शुरुआत पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगी, जहां जवानों को दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके बाद जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी
कार्यक्रम की झलकियां
सुबह नौ बजे: पुलिस केंद्र में 412 जवानों को प्रशिक्षण
सुबह 11 बजे: जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा जनता दरबार करेंगी
शाम छह बजे- संकट मोचन मानस मंदिर में भजन संध्या
जाम अलर्ट
औरंगाबाद शहर के पुरानी सब्जी मंडी व ओवरब्रिज पर तय समय में बढ़ेगी भीड़
औरंगाबाद शहर में आज कुछ प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. खासकर स्कूल टाइम में नावाडीह मोड़ एवं पुरानी सब्जी मंडी पर यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सुबह 9 बजे और दोपहर 12 बजे के आसपास इस क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लगने की संभावना है.वहीं शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक स्लो रहने के संकेत हैं.शाम पांच बजे से छह बजे के बीच ऑफिस आवागमन और बाजार की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन सकती है.
अलर्ट
सुबह 9 बजे: नावाडीह व सब्जी मंडी के समीप जाम की संभावना
दोपहर 12 बजे: स्कूल छुट्टी के समय ट्रैफिक दबाव
शाम पांच से छह बजे: ओवरब्रिज के पास जाम का खतरा
बिजली कटौती
औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण इलाकों में शनिवार को बिजली गुल रहेगी. दो दिन पहले जिले में आये तूफान का असर बिजली सप्लाई पर पड़ रहा है. नबीनगर ,कुटुंबा, रफीगंज और देव के इलाके में आपूर्ति कुछ घंटे बाधित रहेगी.विभाग तेजी से मेनटेंनस कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










