Aurangabad News: कलश यात्रा के साथ श्री हनुमत प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज
Updated at : 01 Mar 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन

Aurangabad News:श्रद्धालु यज्ञ मंडप का परिक्रमा कर बंटाने नदी तट पहुंचे, वहां जलभरी की गयी. गाजे बाजे के साथ निकाली गयी कलशयात्रा की शोभा देखते ही बन रही थी
विज्ञापन
अंबा.
कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के बिराज बिगहा गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सह श्री हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ. यज्ञ स्थल पर आचार्य द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया गया. श्रद्धालु यज्ञ मंडप का परिक्रमा कर बंटाने नदी तट पहुंचे, वहां जलभरी की गयी. गाजे बाजे के साथ निकाली गयी कलशयात्रा की शोभा देखते ही बन रही थी. यज्ञ समिति के अध्यक्ष दिनेश पांडेय, सचिव नवीन पांडेय व कोषाध्यक्ष मदन पांडेय ने बताया कि गांव के नवनिर्मित मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित की जानी है. इसके लिए वेकेंटश्वर सेवाश्रम गया के संत स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के सानिध्य में एक मार्च से सात मार्च तक सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया है. इस दौरान कथावाचक श्री चक्रपाणि जी महाराज एवं कथा वाचिका देवी शिखा चतुर्वेदी द्वारा भागवत कथा कही जायेगी. दो मार्च से पूजन एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा शुरू होगी. इसके लिए यज्ञ स्थल पर आकर्षक यज्ञ मंडप बनाया गया है. श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए यज्ञ समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारी की गयी है. व्यवस्थापक बरनेश पांडेय, मीडिया प्रभारी विनीत पांडेय, सदस्य गुड्डू पांडेय, अरविंद पांडेय, अशोक पांडेय, चंदन पांडेय, कुणाल पांडेय, कुंदन कुमार, दीपक कुमार, मनीष कुमार, कुश पांडेय, आयुष कुमार, मोहित कुमार, आनंद कुमार, हिमांशु कुमार, पियूष कुमार, गौरव कुमार, ऋतिक कुमार, नंदन कुमार, मोनू, नितेश समेत अन्य सदस्य यज्ञ को सफल बनाने में जुटे हैं.आज शाम से होगा प्रवचन
यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि आज यानी रविवार से संध्या छह से नौ बजे रात तक धर्म संस्थान के संत विद्वानों द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम होगा. उसके बाद भक्ति जागरण का आयोजन होगा. शनिवार से ही पाठ परायण शुरू हो गया है. कार्यक्रम के विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को ही अग्नि मंथन, जलाधिवास, अन्नाधिवास व पुष्पाधिवास होगा. सात मार्च यानी शुक्रवार की सुबह देव-दर्शन को लेकर प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया जायेगा. इसके बाद उक्त नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान से पूजा कर बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इस धार्मिक अनुष्ठान को बेहतर रूप देने के लिए समिति ने आसपास के लोगों व दूसरे गांव के लोगो में भी उत्साह है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




