Aurangabad News : बैंक से पैसा निकालने जा रही महिला की दुर्घटना में मौत
Updated at : 15 Feb 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन

Aurangabad News: घटना के बाद वहां मौजूद लोग आनन-फानन में इलाज के लिए देव स्थित सामुदायिक अस्पताल ले गये
विज्ञापन
औरंगाबाद/देव.
बैंक से पैसा निकालने जा रही एक महिला की मौत तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हो गयी. घटना देव प्रखंड के बेढ़नी गांव के समीप की है. मृतका की पहचान देव थाना क्षेत्र के कोलहौरा गांव निवासी बिगन पासवान की पत्नी 35 वर्षीय जामुनी देवी के रूप में हुई है. घर से पैसा निकालने बेढ़नी स्थित बैंक जा रही थी. इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी. घटना के बाद वहां मौजूद लोग आनन-फानन में इलाज के लिए देव स्थित सामुदायिक अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पता चला कि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. अस्पताल में महिला की मौत की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस वहां पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं, उक्त गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




