Aurangabad News : चिराग से बिहार ही नहीं देश भी होगा रौशन

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News : चिराग से बिहार ही नहीं देश भी होगा रौशन

Aurangabad News : टीम लोजपा ने लगाई दहाड़, ऐतिहासिक होगी रमना की नव संकल्प महासभा

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर. आठ जून को आरा के रमना मैदान में केंद्रीय मंत्री व लोजपा (रा) प्रमुख चिराग पासवान की होने वाले नव संकल्प महासभा की तैयारी को लेकर औरंगाबाद में आमसभा का आयोजन हुआ. पूरे जिले से कार्यकर्ता शामिल हुए. मुख्य अतिथि के तौर पर लोजपा के प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय सिंह के अलावा महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष अंशु अमन, प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह शामिल हुए. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू ने की. सभा से पहले प्रधान महासचिव का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. प्रधान महासचिव ने भी परंपरा के अनुसार कार्यकर्ताओं पर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आठ जून को आरा के रमना मैदान में आयोजित नव संकल्प महासभा ऐतिहासिक होगी. सात जिलों के 33 विधानसभाओं के कार्यकर्ता शामिल होंगे. आम लोगों में कार्यक्रम को लेकर विश्वास और जुनून है. कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाने में प्रत्येक प्रत्याशी प्रत्येक नेता और प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने दम पर कम से एकजुट होकर सफल बनाने का प्रयास करना है. 15 हजार के करीब लोग औरंगाबाद से कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह ने कहा कि 33 विधानसभा में 75 प्रखंड और 33 विधानसभाओं को मिलाकर जो संकल्प महासभा का यह प्रथम कार्यक्रम आरा में घोषित किया गया है. वह बिहार की दिशा और दशा बदलने वाली है. रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में जनता एवं कार्यकर्ता उपस्थित होंगे. लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह ने नव संकल्प महासभा में अधिक से अधिक औरंगाबाद के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया उन्होंने एनडीए गठबंधन को मजबूत करने पर जोर दिया. कहा कि चिराग से बिहार ही नहीं बल्कि देश रौशन होने वाला है. समाज के सभी तबके के लोगों को सम्मान करने वाला कोई नेता है तो वह है चिराग पासवान. कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव कुसुम देवी, माधुरी देवी, युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, पूर्व प्रत्याशी विजय सिंह, सरुण पासवान, महिला जिलाध्यक्ष रंजू वर्मा, एससी–एसटी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, सुरेंद्र सिंह, रौशन सिंह, रवि सिंह, अशोक पासवान, राजेश पासवान, कुमार आर्या आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन