Aurangabad News : पानी से भरी बाल्टी में गिरने से दो वर्षीय बच्चे की मौत
Updated at : 15 Feb 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन

Child dies after खेलते-खेलते वह पानी भरे बाल्टी के पास पहुंच गया और किसी तरह मुंह के बल उस बाल्टी में गिर गया
विज्ञापन
मदनपुर (औरंगाबाद).
मदनपुर थाना क्षेत्र के करमडीह गांव में एक हृदयविदारक घटना हो गयी. पानी से भरी बाल्टी में गिरकर डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गयी. मृत बच्चे की पहचान करमडीह गांव निवासी विकास कुमार के दो वर्षीय पुत्र किट्टू कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बच्चा घर में खेल रहा था. उसकी मां किसी काम में व्यस्त थी. खेलते-खेलते वह पानी भरे बाल्टी के पास पहुंच गया और किसी तरह मुंह के बल उस बाल्टी में गिर गया. कुछ देर तक मां की नजर उस बाल्टी की ओर नहीं गयी. जैसे ही मां की नजर उस बाल्टी की ओर गयी, तो वह चीखने-चिल्लाने लगी. चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग इकट्ठा हुए. आनन-फानन में बच्चे को सीएचसी मदनपुर ले जाया गया. वहां डॉ कुमार जय ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




