Aurangabad News: आपन अंचरा से खोरिया बहार हो, आवतारी माइया

Aurangabad News:महोत्सव में अंतिम दिन स्थानीय स्थानीय कलाकारों ने दिखाया जलवा, दो दिवसीय देवकुंड महोत्सव रंगारंग प्रस्तुति के साथ संपन्न
मणिकांत पांडेय, गोह
बाबा दूधेश्वरनाथ की नगरी देवकुंड में दो दिवसीय देवकुंड महोत्सव का समापन हो गया है. दूसरा एवं अंतिम दिन स्थानीय कलाकारों के नाम रहा. एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां स्थानीय कलाकारों ने दी. जिसपर दर्शक झूम उठे और तालियां बजाने को मजबूर हो गये. कभी-कभी तो दर्शक इतने उत्साहित हो जा रहे थे कि खड़े होकर कलाकारों का हौसला बढ़ाने के लिए तालियां बजा रहे थे. कलाकारों ने भी अपनी कला से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. एकल डांस, ग्रुप डांस व गीतों की जमकर सराहना की गयी. कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने भी कलाकारों की जमकर सराहना की व आगे और बेहतर करने के लिए उत्साहित किया. मुख्य कलाकार राकेश कुमार शानू ने धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना गीत से अपनी प्रस्तुति शुरू की. जिसपर दर्शक झूम उठे. दर्शक पीछे से इस गाने को दोहराते भी दिखे. इसके बाद राकेश कुमार शानू ने खाई के पान बनारस वाला गीत से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया. ये काली-काली आंखे ए गोरे-गोरे गाल…. के साथ-साथ एक से बढ़कर एक कई गानों की प्रस्तुति दी. जिसपर दर्शक झूम उठे. आराध्या ग्लोबल स्कूल उपहारा के छात्राओं ने राधा ढूढ़ रही किसी ने मेरा श्याम देखा की नृत्य से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया. जिसकी दर्शकों ने जमकर सराहना की. भोजपुरी गायक सौरभ सम्राट ने देश भक्ति गीत दिल दिया है जान भी देंगे ये वतन तेरे लिए.. गीत की प्रस्तुति दी. इस गीत ने सभी का मन मोह लिया. निरंजन विद्यार्थी ने देशवा के शान हो सइया मोर जवान हो.. गीत की प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब तालियां बजायी. जिला प्रसाशन द्वारा चयनित कलाकार सृष्टि लक्ष्मी ने छाप तिलक सब छिनी रे मुझसे नैना मिलाई के…गीत से जलवा बिखेरा, वही गायक राघवेद्र कुमार ने बिना माई के बेटा अधूरा बा….की प्रस्तुति दी. उच्च विद्यालय हमीदनगर तेयाप के बच्चियों ने बोल रे मनवा राधेश्याम….का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया.गायक सौरभ सम्राट ने अमृत के धार के हूं कितनो पिलाई एगो माई बिना…..की प्रस्तुति दी. गायक निरंजन विद्यार्थी ने जब साथ देवे के ना रहे तब प्यार काहेके कयल तु……गाया. कलाकार शारदा पटेल की मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा……की शानदार प्रस्तुति क़ो लोगो ने सराहना की. गायक मृत्युंजय कुमार ने अपनी मधुर आवाज़ से आपन अंचरा से खोरिया बहार हो, आवतारी माइया जी हमार हो सखी……की प्रस्तुति दी. सौरभ कुमार पांडेय ने सास चाही माई जइसन, देवर रामजी के जइसन… गाना से खूब तालियां बटोरी. गायक गौतम उपाध्याय ने नसवा नरक मे ले जाइ….गाना की शानदार प्रस्तुति दी. कुंदन कुमार भोजपुरिया ने बट जइहे घरवा अंगना, दुआरा पाई पाई. केकरा मे बाबू रहिये केकरा मे माई….की गीत प्रस्तुत किया .गायक सुजीत पाल ने यें नाथ भोले दानी तबाह कयाले बानी…..की प्रस्तुति से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया. सिंगर कुंदन कुमार सिंह ने जब समय होइ कमजोर त सबकोई साथ छोड़ देला….की प्रस्तुति दी.कार्यक्रम के अंत में बीडीओ ने दी प्रस्तुति
दो दिवसीय देवकुंड महोत्सव के अंतिम दिन बीडीओ राजेश कुमार दिनकर अपने आपको रोक नही पाये. खुद माइक लेकर मंच पर आ गये और धीरे -धीरे मेरे जिंदगी में आना…..गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया.एसडीपीओ व थानाध्यक्ष को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने एसडीपीओ कुमार ऋषि राज को अंग वस्त्र, बुके व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान ही सभी कलाकारों को बारी-बारी से सम्मानित किया गया. कलाकारों को सम्मानित करने वालों में देवकुंड थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, बीइओ अशोक कुमार सिंह, आपूर्ति पदाधिकारी अभिनित कुमार शामिल रहे. कार्यक्रम का संचालन बीडीओ ने स्वयं किया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में रहे शामिल
देवकुंड महोत्सव को शांतिपूर्वक एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने में पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इनमें दाउदनगर एसडीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ कुमार ऋषि राज, बीडीओ राजेश कुमार दिनकर, सीओ अजय कुमार सिंह, बीइओ अशोक कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी अभिनित कुमार, नाजीर जयंत कुमार किरानी राजेश कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, मठाधीश कन्हैया नंदपुरी, एसआइ संजय कुमार, एसआई अजीत कुमार सिंह, राजू यादव, सच्चिदानंद भास्कर, रंजीत कुमार, अनिरुद्ध शर्मा, सुबोध कुमार, रामनाथ पासवान, करण पासवान, बृजनंदन यादव, सनोज कुमार, राजेश कुमार, रंजन कुमार, अशोक कुमार, पप्पू कुमार, कृष्ण कुमार, बसंत कुमार, रामनिवास पासवान, सूर्यमणि कुमार, रेशम देवी आदि शामिल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




