औरंगाबाद में घरेलू विवाद के बाद दो लोगों ने खाया जहर, सदर अस्पताल से भी रेफर
Aurangabad Crime News: औरंगाबाद जिले में अलग-अलग घटनाओं में घरेलू विवाद के बाद एक महिला समेत दो लोगों ने विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया. दोनों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया.
Aurangabad Crime News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के दो अलग-अलग गांवों में घरेलू विवाद के बाद एक महिला समेत दो लोगों के विषैला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है. दोनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
कुटुंबा में घरेलू विवाद के बाद युवक ने किया विषैले पदार्थ का सेवन
पहली घटना कुटुंबा प्रखंड के एक गांव की है. जानकारी के अनुसार, कृष्णा विश्वकर्मा पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद के कारण मानसिक तनाव में था. सोमवार की रात घर में दोबारा विवाद होने के बाद उसने कथित तौर पर विषैला पदार्थ खा लिया.
कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
पति से विवाद के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी
दूसरी घटना सदर प्रखंड के एक गांव की है. यहां सपना कुमारी का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद उसने कथित तौर पर विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.
समय पर इलाज जरूरी : अस्पताल उपाधीक्षक
अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार ने कहा कि विषैले पदार्थ के सेवन के मामलों में समय पर अस्पताल पहुंचना मरीज की जान बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. ऐसे मामलों में देर करना गंभीर परिणाम का कारण बन सकता है.
बढ़ रहे ऐसे मामले, समाज के लिए चिंता का विषय
घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से जुड़े ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि पारिवारिक मतभेदों का समाधान बातचीत, आपसी समझ और समय रहते सहयोग से निकालने का प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि ऐसी गंभीर घटनाओं से बचा जा सके.
इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









