बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

Updated:
विज्ञापन

Hajipur News: हाजीपुर के महुआ थाना क्षेत्र में ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर के बाद पिकअप के तहखाने से बीयर की खेप बरामद हुई. पुलिस ने 240 लीटर बीयर जब्त कर वाहन मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

Hajipur News: (अभिषेक कुमार) महुआ थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महुआ मार्ग स्थित बेलकुंडा पेट्रोल पंप के पास ट्रक एवं पिकअप वैन की जबरदस्त टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. पिकअप वैन के बॉडी में बने तहखाने में बीयर की खेप लदी थी. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. टक्कर के कारण बॉडी टूटने से बीयर सड़क पर गिरने लगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिसके बाद बीयर पीने के लिए लोग गाड़ी के बॉडी में ही हाथ लगा दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महुआ थाना की पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया. इस मामले में पुलिस गाड़ी मालिक एवं चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है. पिकअप वैन से पुलिस ने 240 लीटर बीयर बरामद किया है.

ट्रक की टक्कर से पिकअप वैन हुआ था क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात 10 बजे के करीब महुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडा पेट्रोल पंप के पास महुआ के तरफ से आ रही ट्रक की टक्कर हाजीपुर की ओर से जा रही पिकअप वैन से हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन का बॉडी क्षतिग्रस्त हो गया.

बॉडी के क्षतिग्रस्त होते ही उसमें से बीयर सड़क पर बहने लगा. जिसे लेने के लिए काफी संख्या में लाेग बोतल एवं अन्य बर्तन लेकर जुट गए. इस दौरान कई लोगों को हाथ में लेकर बीयर पीते देखा गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार को दी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ ने तत्काल गश्ती में तैनात पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर थाने ले आई. बताया गया कि वैन के बॉडी में तहखाना बना था जिसमें बीयर लोड था.

क्या कहते एसडीपीओ

इस संबंध में महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि बेलकुंडा चौक के पास से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन से 240 लीटर बीयर बरामद किया गया है.

मौके पर पुलिस के पहुंचते ही धंधेबाज फरार हो गए. वैन को जब्त कर लिया गया है. वैन के बॉडी में बने तहखाना में बीयर लोड था. पुलिस इस मामले में वैन के मालिक एवं चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें: नशे की सनक में पार की सारी हदें! गोपालगंज में पत्नी के इनकार करने पर युवक ने चाकू से काटा अपना ही गला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन